Monday, March 26, 2012

इलायची (cardamom )


 

 
                     इलायची दो तरह की होती है ; छोटी इलायची , और बड़ी इलायची . यह सुगन्धित होने के साथ साथ क्षुधावर्धक भी है . भूख कम लगती हो तो इसके दाने या पावडर भोजन में डाल दें . इससे मन्दाग्नि की समस्या भी ठीक हो जाती है .
                                            दूध में इसे पीसकर डालने से दूध सुपाच्य हो जाता है और अफारा होने की सम्भावना कम हो जाती है . यह पाचक रसों को बढाता है . आँतों को बल देता है .
                गुटका , तम्बाकू , पान मसाला, खैनी  आदि व्यसनों से छुटकारा पाना हो तो इलायची बहुत मददगार है . दालचीनी के टुकड़े  +इलायची के दाने +लौंग+भुनी हुई सौंफ +भुनी हुई अजवायन ; इन सभी को उचित मात्रा में मिलाकर रख लें . इसका सुबह शाम प्रयोग करें .
                      नशा छुड़ाना हो तो ,5 ग्राम इलायची +250 ग्राम अजवायन को मिलाकर दो लिटर पानी में पका लें . जब रह जाए आधा लिटर तो बोतल में भरकर रख लें . सवेरे शाम भोजन के बाद एक कप (200 ml) पी लें . इससे शराब पीने की इच्छा तो छूट ही जायेगी ; साथ ही नशे के कारण शरीर या पेट को पहुंची सभी परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी . पेट का अफारा , indigestion आदि सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा .  अफीम आदि के नशे से भी यह पानी छुटकारा दिलाता है .
               बड़ी इलायची के दानों का पावडर अर्जुन की छाल  के काढ़े में डालकर पीने से एंजाइना , हृदय की समस्या में भी लाभ होता है . मुंह में अधिक लार बनती हो तो इसका प्रयोग उसे ठीक कर देता है . नपुंसकता की समस्या हो तो  इलायची + बला के बीज + तुलसी के बीज  मिलाकर प्रात:, शाम सेवन करें .  इससे प्रदर(white discharge) और प्रमेह की समस्या भी दूर होती है .
                              सर्दी , ज़ुकाम , कफ को ठीक करने के लिए लौंग ,तुलसी और इलायची की चाय या काढ़ा बनाकर पीयें . इलायची का सेवन करने से आँखों की ज्योति भी बढती है . बेल का पावडर 10  ग्राम +1  ग्राम इलायची सुबह शाम लेने से पेट की सभी बीमारियों , जैसे colitis , गैस , अफारा आदि से छुटकारा मिलता है .
        इलायची का नित्य प्रति सेवन करने से शरीर में सुगन्धि आती है . यह केवल मसाला ही नहीं औषधि भी है . यह बहुत ऊँचाई पर पैदा होती है . लेकिन अपने गमले में भी इसे उगाया जा सकता है . इसके पुष्प बहुत सुन्दर होते हैं .

No comments:

Post a Comment